राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी रमना के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के तहत पैदल यात्रा निकाली गई।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के रमना प्रखंड इकाई द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के तहत पैदल यात्रा निकाली गई। यह यात्रा प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय रमना शुरू होकर श्रीसीताराम मानस मंदिर, सर्वेश्वरी चौक, हरि गणेश मोड़ होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शाहिद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अरविन्द तूफानी ने कहा कि आज देश में महंगाई एवं बेरोजगारी बहुत बढ़ गई है। लेकिन केन्द्र सरकार महंगाई कम करने के बदले सरकारी संपत्तियों को निजीकरण करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि इसलिए भारत जोड़ो यात्रा के तहत सभी किसानों, मजदूरों, व्यवसायी और देशवासियों को एक साथ जुड़ने की आवश्यकता है। वहीं युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रोहित पांडेय, ज़िला अध्यक्ष अब्दुल्लाह अंसारी ने भी सभा को संबोधित किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मंसूर अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोनू सिंह, नगर बीस सुत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, विशुनपुरा बीस सुत्री अध्यक्ष शलैन्द्र देव, रेयाज अंसारी, देवचंद यादव, किरण देवी, मीना देवी, खुशबून बीबी, असरफ अंसारी, जमालुदीन अंसारी, असर्फी राम, राजा राम एवं जितेन्द्र राम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating