14 फरवरी भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा वंशियों ने किया रक्तदान//plamau top news
पलामू सदर अनुमंडल ब्यूरो धर्मेन्द्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट
झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज पलामू के द्वारा 14 फरवरी भगवान विश्वकर्मा जी के जयंती दिवश पर पलामू जिले विभिन्न प्रखंडो से चलकर आए विश्वकर्मा समाज के लोगों ने अपने जिला कार्यालय सेलिब्रेशन मैरिज हॉल मेदिनीनगर में रक्तदान किया. कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम के महापौर श्रीमती अरुनाशकर उप महापौर मंगल सिंह ने किया. मौके पर उपस्थित विश्वकर्मा समाज पलामू के जिला अध्यक्ष श्री मनोज कुमार विश्वकर्मा ने कहा रक्त दान महा दान है इसे दान कर किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है. वहीं इसी समाज के सचिव लव विश्वकर्मा ने कहा इस संसार में रक्त दान महा दान है इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता. आपकी रक्त से किसी की उजड़ते घर को बचाया जा सकता है. हर तीन माह में एक स्वस्थ व्यक्ति रक्त दान कर सकता है, इससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है. मौके पर जनक शर्मा, जिला संगठन मंत्री बसन्त विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजित विश्वकर्मा, जिला संरक्षक रणजीत शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
Average Rating