गढ़वा के रास्ते UP जा रहे कत्था तस्कर गिरफ्तार, Garhwa Drishti News
गढ़वा के रास्ते UP जा रहे कत्था तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, साथ में 436 केजी कत्था बरामद। गाड़ी में रखता था सब्जी उठाने वाला प्लास्टिक कैरेट।
जिले के मेराल पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा के निर्देश पर एनएच 75 पर मेराल थाना गेट के सामने एक पिकअप से चार क्विंटल 36 किलो प्रतिबंधित कत्था (डोडा) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी सोमवार को एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने मेराल थाने में पत्रकारों जानकारी दी।
पूछताछ में पता चला कि तस्करों द्वारा बताया गया कि कत्था को बनारस ले जाकर भुवनेश्वर गंझू के पास देना था। जो बनारस में रहकर कत्था का बिक्री करता है। वह हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लादीदाग का रहने वाला है। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेजा जा रहा है।
तस्करों ने बताया कि कत्था की तस्करी के लिए प्लास्टिक का कैरेट जिसमें सब्जी लाते थे वह हमेशा गाड़ी में रहता था। कभी किसी ने पूछा तो कह देते थे कि सब्जी लेने जा रहे हैं। पकड़े गये तस्करों की मानें तो वे लोग तीसरी बार ले जा रहे थे।
पकड़े गए तस्कर मोहम्मद अनवर 40 वर्ष पिता स्वर्गीय कासिम चतरा का रहने वाला है| जबकि दूसरा अरुण यादव 40 वर्ष पिता सोहर यादव लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
कैंसर से तड़प रहे गढ़वा के जयप्रकाश, मदद की गुहार
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा)। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के झुरीबांध गांव में एक...
Average Rating