विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद प्रखंड कार्यालय सहित सभी 48 मतदान केंद्रों पर अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची का किया गया प्रकाशन
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी ( गढ़वा): प्रखंड कार्यालय पर गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश महतो ने जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में मतदाता सूची का प्रकाशन किया। वही प्रखंड के सभी 48 मतदान केंद्रों पर अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।मझिगावां पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां के मतदान केंद्र 45,47,48 पर मतदाता सूची प्रकाशन के दौरान शिक्षक अभिभावक एवं मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने, मतदाता सूची में नाम जोड़ने से संबंधित जानकारी बीएलओ के द्वारा दी गयी।।प्रधानाध्यापक कामेश्वर प्रसाद सिंह ने उपस्थित मतदाताओं को अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी।इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय पर प्रधान सहायक सत्यनारायण बैठा,बीईईओ विजय कुमार पांडेय, अकाउंटेंट प्रदीप शुक्ला, शिक्षक,नंदकिशोर पाठक,इंदल पासवान निर्वाचन कार्यालय से अरविंद कुमार गुप्ता,ऑपरेटर मनीष कुमार,सचेत कुमार,मुसाफिर साह,बैकुंठ यादव,सहित कई लोग उपस्थित थे।मतदान केंद्रों पर बीएलओअजंता देवी,नारद राम,अंजनी द्विवेदी,प्रदीप द्विवेदी,पंकज कुशवाहा, तिलेश्वरी देवी,संतरा देवी,मुनी देवी,शांति देवी,मंदीप साह,अवधेश यादव,उमा ऋषि,नागेंद्र यादव,शांति देवी,पूनम देवी सहित सभी 48 बीएलओ उपस्थित थे। प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। बीएलओ ने लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6, शुद्धिकरण के लिए प्रपत्र 8 तथा मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7 भरे जाने की जानकारी दी तथा प्रपत्र का वितरण किया गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating