धुरकी पंचायत मे झारखंड केसीसी माफी योजना हेतु बीटीएम ने किया विशेष कैंप का आयोजन।

धुरकी से बैजनाथ राम की रिपोर्ट।
धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सचिवालय मे कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग गढ़वा के तातत्वावधान मे मंगलवार को बीटीएम प्रवीण कुमार मिश्र ने मुखिया महबूब अंसारी की उपस्थिती मे झारखंड केसीसी माफी योजना के लिए कैंप का आयोजन किया।
कैंप मे उपस्थित किसानो को बीटीएम ने जानकारी देते हुए बताया की वैसे किसान जिन्होने केसीसी लोन लिया है और वह लगातार सुखे और अकाल जैसी स्थिती की चपेट मे आने के बाद जिन्हे नुकसान हुआ है तो वैसे किसान अपने पंचायत के नजदीकी प्रज्ञा केंद्र मे अपने आधारकार्ड के क्रमांक संख्या के माध्यम से इकेवाइसी कराने के बाद एक रूपया जमाकर झारखंड केसीसी माफी योजना का रिसीविंग प्राप्त कर सकते हैं. बीटीएम ने यह भी बताया की यदी किसी भी किसान के घर केसीसी कर्ज लेने वाले एक से अधिक व्यक्ति होंगे तो उनका दो मे से सीर्फ एक ही किसान का कर्ज माफी होगा. वहीं कर्ज माफी का लाभ लेने वाले किसानो का नाम रासनकार्ड मे दर्ज होना चाहिए. बीटीएम ने सभी किसानो से आगामी 31 मार्च से पहले इकेवाइसी कराने के लिए अपील किया है।
इस दौरान किसान मित्र रामजीवन यादव, उपमुखिया प्रतिनिधी हनीफ अंसारी, वकील अंसारी, वार्ड सदस्य रकीब अंसारी, पुर्व उपमुखिया भुखन राम, महताब अंसारी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating