12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया जाएगा।
भाजयुमो जिला कार्यालय में आगामी कार्यक्रम को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर भाजयुमो द्वारा रण फाॅर गढ़वा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को गढ़वा हुर मोड़ से आगे बाईपास फाॅर लेन सड़क पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा छात्र सभी लोग भाग लेंगे। मैराथन दौड़ कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। मैराथन दौड़ में दौड़ने वाले सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने रण फाॅर गढ़वा कार्यक्रम को लेकर युवाओं से कार्यकर्ता सम्पर्क कर रहे हैं। स्वामी विवेकानंद देश के सबसे युवा संत थे जिन्होंने शिकागो में हो रहे अन्तर्राष्ट्रीय धर्म महा सम्मेलन में भारत का मस्तक ऊंचा कर विश्व गुरु का दर्जा दिलाने का काम किया था। ऐसे महान युवा संत के जयंती के अवसर रण फाॅर गढ़वा के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन कर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी विचारधारा से ओतप्रोत वक्ताओं का मार्गदर्शन से युवाओं में नयी उर्जा का संचार होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन अधिक से अधिक युवा कार्यक्रम में शामिल हो।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी शामिल होंगे। मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिला मिडिया प्रभारी नवीन जायसवाल बिपिन तिवारी धनंजय विश्वकर्मा अनित तिवारी सहित राम उनय तिवारी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating