0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second


अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना। रमना थाना क्षेत्र के आभूषण व्यवसायियों के साथ पुलिस ने बैठक कर सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्र में सक्रिय ठगों से सावधान एवं सतर्क रहने पर विशेष जोर दिया गया।
थाना प्रभारी आकाश कुमार की उपस्थिति में आयोजित बैठक में व्यवसायियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाने की सलाह दी गई। साथ ही फेरी कर आभूषण बेचने वाले दुकानदारों को अपना रूट एवं समय बदल-बदल कर निकलने को कहा गया, ताकि अपराधी उनकी गतिविधियों की रेकी नहीं कर सकें।
बैठक में सभी दुकानदारों का एक साझा व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया, जिसमें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत साझा करने को कहा गया। पुलिस की ओर से थाना मुंशी व प्रभारी का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया, ताकि आपात स्थिति या अधिक मात्रा में सामान ले जाने के दौरान आवश्यक पुलिस सहयोग मिल सके।
पुलिस ने स्पष्ट कहा कि आसपास संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने-फिरने की सूचना तत्काल थाना को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। व्यवसायियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में अनिल कुमार सोनी, अमित कुमार सोनी, रंजीत कुमार सोनी, त्रिपुरारी सोनी ,दीपक सोनी शहीत कई आभूषण विक्रेता दुकानदार मौजूद थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *