0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

पुलिस उपमहानिरीक्षक पलामू –  गढ़वा मे घटित घटना का टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के लिए किया निदेशित

आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को डाल्टेनगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स पलामू जिला व्यवसाय संघ का प्रतिनिधिमंडल डीआईजी पलामू श्री कौशल किशोर से मिलकर डाल्टेनगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के जॉइंट सेक्रेटरी श्री अनूप कुमार सोनी के गढ़वा स्थित प्रतिष्ठान जो कि उनके चाचा  एवं भाई के द्वारा संचालित होता है यह प्रतिष्ठान श्री नरेश बाबू सर्राफ के नाम से पुरानी बाजार गढ़वा मै संचालित होती है ।जिसमें विगत  21/02/2026 को अज्ञात अपराधियों द्वारा हिप्नोटिज्म कर दुकान से लगभग 20 लाख से ज्यादा सोने के जेवर को लेकर चकमा देकर भाग गए थे।
जिसकी  प्राथमिकी गढ़वा थाने में दर्ज की गई थी। इस  मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन दिया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक पलामू द्वारा आश्वासन दिया गया कि अतिशीघ्र  विशेष जांच टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी साथ ही पलामू ,गढ़वा मै इस तरह के जो भी मामले आए है सभी का उद्भेदन यथाशीघ्रा किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल  में डाल्टेनगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनोद उदयपुरी ,अनूप सोनी संयुक्त सचिव पलामू जिला व्यावसाई संघ के महासचिव श्री अनुपम तुलसियान , इंजीनियर आकाश कुमार आदि सम्मलित थे।

About Post Author

jharkhanddrishtinews1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *