ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट
बिशुनपुरा। बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध विष्णु मंदिर परिसर में रविवार को करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा ने नारियल फोड़कर योजना की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में विष्णु मंदिर विकास समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि “राजनीति वोट लेने के लिए नहीं, जनता का दिल जीतने के लिए करता हूं।” उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 से ही बिशुनपुरा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विष्णु मंदिर परिसर में छठ घाट के सौंदर्यीकरण की मांग लंबे समय से स्थानीय लोगों और मंदिर विकास समिति द्वारा की जा रही थी, जिसे अब धरातल पर उतारा गया है।
करीब 20 लाख रुपये की लागत से छठ घाट का सौंदर्यीकरण होने के बाद छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे मंदिर परिसर का स्वरूप भी और आकर्षक होगा।
जनता की मांगों पर विधायक ने दिया भरोसा
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की कई समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विधायक के समक्ष अपनी मांगें रखीं। पीएम किसान योजना से वंचित पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने, विशुनपुरा अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर करने तथा हरिजन टोला तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

Leave a Reply