खरौंधी पंचायत एवं चंदनी पंचायत में बिजली चोरी करते कनिय अभियंता ने 10 लोगों को अबैध रुप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा।
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड के खरौंधी पंचायत एवं चंदनी पंचायत में बिजली विभाग के,उच्चधिकारियों के निर्देश पर बिजली विभाग के कनीय अभियंता गुणवंत कुमार के नेतृत्व में बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापामारी कर 10 लोगों को अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। वही कनिया अभियन्ता ने खरौंधी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया है। बिजली विभाग के कनीय गुणवंत कुमार ने आवेदन में उल्लेख किया है कि बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर विद्युत ऊर्जा चोरी के रोकथाम के लिए सघन छापामारी दल का गठन किया गया छापामारी दल में कनिया अभियंता गुणवंत कुमार,अमल राय,लाइन मैन इंदल राम ,प्रवेश प्रजापति के नेतृत्व में खरौंधी प्रखंड के खरौंधी पंचायत एवं चंदनी पंचायत में जांच किया गया जिसमें 10 लोगों को अवैध बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया । जिसके विरुद्ध थाना में आवेदन देकर ऊर्जा चोरी अधिनिय के तहत करवाई करने का आग्रह किया गया।
वही जेई गुणवंत कुमार ने बताया कि 10लोगो के ऊपर 70600 रुपये का अर्थदण्ड लगया गया है।
कनीय अभियंता गुणवत कुमार ने बताया कि सभी लोगो के पास से बिजली के तार को जब्त किया गया है। उपरोक्त दोषियों के उपर विद्युत ऊर्जा चोरी की प्राथमिकता दर्ज करते हुऐ भारतीय विद्युत अधिनियम *2003* की धारा 135/138 धारा के अनुसार प्राथमिकी के लिए खरौंधी थाना भेजा गया है।
थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आलोक में करवाई की जाएगी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating