खरौंधी: थाना प्रभारी अभय कुमार ने गुलाब का फूल देकर तथा मित्रवर व्यवहार कर लोगों ट्रैफिक नियम को बताया
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा) : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाए जा रहे जनजागरुकता अभियान में खरौंधी थाना प्रभारीअभय कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने दो पहिया,चार पहिया गाड़ियों से आने एवं जाने वाले राहगीरों को गुलाब का फूल देकर तथा मित्रवर व्यवहार कर लोगों को ट्रैफिक नियमों को बताया ।
रविवार को खरौंधी मेन बाजार एवं चंदनी मोड़ के समीप अभियान के तहत वाहन चालकों को यातायात नियम, हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग करने की सलाह दी गई एवं अपील किया गया। इमरजेंसी सेवाएं और अन्य संबंधित तथ्यों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
खरौंधी थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताय कि देश तथा राज्य में यातायात नियमों के पालन नहीं करने वाले हजारों लोगों सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हो जाते हैं, सड़क दुर्घटना में काफी लोगों की जान भी चली जाती हैं। हम सबो की नैतिक जिम्मेदारी है कि सड़क दुर्घटना के नियंत्रण को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें और अपने घर परिवार के सदस्यों,मित्रो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करे। एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नही करें।
उक्त मौके पर एएसआई पंकज कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating