क्राइम कंट्रोल व सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-गढ़वा पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देशानुसार रमना थाना से गुजरी एनएच 75 सड़क पर थाना मोड़ के समीप रमना थाना पुलिस के एसआई सोमाय सोरेन द्वारा क्राइम कंट्रोल व सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान मेन रोड से आवागमन करने वाले बिना हेल्मेट व बिना कागजात के चलने वाले चालकों को रोका गया। साथ ही वाहन जांच के दौरान चालकों को हिदायत भी दिया गया।बिना हेल्मेट या सुरक्षा नियमो के विरुद्ध वाहन का परिचालन कर रहे लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की सुरक्षा हेतु हेल्मेट का प्रयोग करने व यातायात सुरक्षा का पालन करने का निर्देश दिया गया।इधर वाहन चालक जांच की जद से बचने के लिए रास्ता बदल कर निकलते देखे गए।इस संबध मे थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में क्राइम को कंट्रोल रखने के लिए वाहन जांच अभियान चलाया जाता है। इस तरह के अभियान सुरक्षा के भी दृष्टिकोण से चलाया जाता है, जिससे असामाजिक तत्वों में डर बना रहे।समाचार भेजे जाने तक वाहनो की जांच जारी थी।वाहन जांच अभियान में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating