1 0
गढ़वा के लाल आलोक हुए सर्वोच्च राष्ट्रीय युवा पुरुष्कार से सम्मानित - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 24 Second

कर्नाटक के हुबली धरवाड़ में 12 से 16 जनवरी को आयोजित 26 वीं राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 में रंका अनुमण्डल निवासी आर्यभट्ट विज्ञान क्लब के समन्वयक आलोक कुमार चौधरी सर्वोच्च राष्ट्रीय युवा पुरुष्कार से सम्मानित हुए। यह पुरुस्कार व्यक्तियों और स्वयंसेवी संगठन को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता प्रदान करने के लिए दिए जाते हैं। इन पुरुष्कार का उद्देश्य युवाओं का राष्ट्रीय विकास या समाज सेवा के क्षेत्र उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना और उनमें समुदाय के प्रति जिम्मेदारी का भावना विकसित करना तथा इस प्रकार अच्छे नागरिक के रुप में अपनी व्यक्तिगत क्षमताओं में सुधार करना हैं, यह पुरुष्कार स्वास्थ्य अनुसंधान,नवाचार, संस्कृति मानव अधिकारों की रक्षा, कला और साहित्य, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा सक्रिय नागरिकता , सामुदायिक सेवा, खेल तथा अकादेमिक जैसा उत्कृष्टता कार्यकलापो के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किए जाते है । जिसमें कर्नाटक के महा महिम राज्यपाल थावर चंद गहलोत, युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर, कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री बसव राज बोम्मई ने रंका अनुमण्डल निवासी आलोक चौधरी को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को देखकर प्रमाण पत्र मेडल तथा एक लाख रुपए देकर सम्मानित किया। यह खबर सुन आर्यभट्ट विज्ञान क्लब के सभी सदस्यों तथा जिले में खुशी की लहर हैं।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress