0 0
धुरकी बिलासपुर निर्माणाधीन सड़क में घटिया सामग्री लगाए जाने पर ग्रामीणों ने लगाया रोक। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 25 Second

धुरकी से बैजनाथ राम की रिपोर्ट।

धुरकी बिलासपुर निर्माणाधीन सड़क में वीआरएस कंस्ट्रक्शन के संवेदक के द्वारा धुरकी राजा तालाब के पास गार्डवाल निर्माण में घटिया सामग्री बालू गिट्टी पत्थर को निम्न स्तर का प्रयोग किए जाने को देखकर ग्रामीणों एव समाजसेवी ने इसका आरोप लगाते हुवे कार्य को बंद करा दिया है स्थानीय ग्रामीणों व समाजसेवी ने बताया की यह सड़क निर्माण में घोर लापरवाही बरती जा रही है संवेदक साथ में रह कर निगरानी नही करते है बल्कि घटिया किस्म का सामग्री लगाए जाने का कार्य करते है जिससे सड़क निर्माण का गार्डवाल बिलकुल टिकाऊ नही होगा कुछ दिनों में गार्डवाल टूट कर गिर जायेगा, सरकार इधर सड़क निर्माण के लिए करोड़ों रुपया खर्च कर मजबूती करण के लिए निर्माण करा रही है लेकिन इधर संवेदक घोर लापरवाही करके घटिया किस्म का सामग्री लगा कर पैसे बचत करने से बाज नहीं आ रहे है,ग्रामीणों ने बताया की अगर कार्य में सुधार नहीं होगा तो इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारी से करेंगे और आंदोलन करने का बाध्य होंगे
वही जानकारी मिलते ही सीओ अरुण कुमार सिंह निर्माण स्थल पर पहुंच कर निर्माण में हो रहे सामग्री को देख कड़ी नाराजगी बयक्त किया है और संवेदक को तत्काल साइड पर रखे सामग्री को हटाकर अच्छा सामग्री लगाने का निर्देश दिया है।
इस मौके पर स्थानीय मुखिया महबूब अंसारी,समाजसेवी महताब आलम, एनामुल हक अंसारी,इन्यातुल्लाह अंसारी रफीक अंसारी जयप्रकाश यादव,मुस्ताक अंसारी सहित काफी संख्या लोग मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress