जिला शिक्षा पदाधिकारी ने धुरकी व सगमा प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का किया औचक निरीक्षण।
धुरकी से बैजनाथ राम की रिपोर्ट।
जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुर्ती ने धुरकी व सगमा प्रखंड के विभिन्न विद्यालय का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरिक्षण के क्रम मे कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का जिला शिक्षा पदाधिकारी ने वार्डन अर्चना कुमारी विभिन्न स्कुली शैक्षणिक गतिविधी की जानकारी प्राप्त की, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस दौरान कलासवार सभी छात्राओं की उपस्थिती का आंकलन किया और भवन के रखरखाव और रंग-रोगन के लिए वार्डन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया है। वहीं इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी +2 उच्च विद्यालय धुरकी मे पहूंचकर विद्यालय मे पढ़ाई कराने वाले सभी शिक्षकों की उपस्थिती पंजी देखकर जानकारी प्राप्त की वहीं प्रधानाचार्य दिनेश पाठक विद्यालय मे अवकाश का आवेदन लगाकर छुट्टी पर थे जिसकी जानकारी शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया, वहीं उक्त सभी विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुर्ती ने जानकारी देते हुए बताया की उन्होने सगमा प्रखंड के बीरवल उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया उन्होने बताया की बीरवल उच्च विद्यालय उत्कृष्ट विद्यालय की सुची मे है इसलिए वह स्वयं निरीक्षण कर विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर रही हैं, क्योंकि उत्कृष्ट विद्यालय होने के कारण डीसी द्वारा उक्त विद्यालयों का कभी भी वह देखने आ सकते हैं इसलिए उन्होने स्वयं निरीक्षण किया है। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने यह भी बताया की उन्होने जितने भी स्कूलों का निरीक्षण किया है सबकी स्थिती संतोषजनक नही है। तथा इसके लिए सभी जवाबदेह शिक्षकों को उन्होने शीघ्र ही विद्यालय के भवन सहित अन्य गतिविधियों को सुधार करने के लिए निर्देश भी दिया है। आपको बता दें इधर जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुर्ती की आने की खबर लगते ही सभी स्कुल के शिक्षकों मे हड़कंप मच गया था।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating