रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट
भारत के पूर्व यशस्वी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मदिवस पर आयोजित अटल डीवेट कंपटीशन में प्रखंड रंका निवासी अमरेन्द्र कुमार ने प्राप्त किया गढ़वा जिला में प्रथम स्थान । ज्ञात हो कि भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला गढ़वा के द्वारा आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म दिवस 25 दिसंबर के अवसर पर जिला स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिभागियों को निम्नलिखित विषयों ( 01) श्री नरेंद्र मोदी जी का डिजिटल इंडिया गुड गवर्नेंस पर जोर देता है । ( 02) भारत 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है ।( 03) समय की मांग मुफ्तखोरी की राजनीति से विकास की राजनीति की ओर स्थानांतरण । एवम (04) नरेंद्र मोदी जी की सरकार का ध्यान युवाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित है । पर 5 मिनट तक बोलना था। सफल प्रतिभागियों का चयन करने के लिए राजधानी के नामचीन कॉलेजों के प्रोफ़ेसर की एक टीम बनाई गई थी जो प्रतिभागियों की भाषा शैली , विषय वस्तु की परख , एवम विचार , तथ्य और प्रस्तुतीकरण पर अंकों का निर्धारण कर रही थी । जिसमें प्रखंड रंका निवासी अमरेंद्र कुमार को विषय वस्तु श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार का ध्यान युवाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित था जिस पर अमरेन्द्र कुमार ने काफी तार्किक , एवम बेहद प्रभावशाली तरीकों से अपनी बातों को रखते हुए ज्यूरी मेंबर का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कराया और पूरे गढ़वा जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रखण्ड रंका सहित गढ़वा जिला का नाम रोशन किए हैं । अमरेंद्र कुमार की इस उपलब्धि पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
किशलय तिवारी के द्वारा प्रदेश कार्यालय, रांची में सम्मान समारोह आयोजित कर अमरेन्द्र कुमार को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । अमरेंद्र कुमार की इस उपलब्धि पर रंका निवासियों ने बहुत-बहुत बधाई दी है ।