0 0
राजद के पूर्व महिला जिला अध्यक्ष शारदा सिन्हा आजसू पार्टी में शामिल। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 46 Second


आजसू पार्टी द्वारा रमकंडा प्रखंड मुख्यालय में श्रीमती शारदा सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी का मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रधान सचिव विकास कुमार ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा पार्टी के केंद्रीय सचिव श्री शंकर प्रताप विश्वकर्मा जिला कोषाध्यक्ष संतोष केसरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का सूची इस प्रकार है।
शारदा सिन्हा राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व महिला जिला अध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार रवि रमकंडा प्रखंड पूर्व अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी, हीरामणि देवी, सतवंती देवी, विजय यादव,अप्सरा बीबी, हसरत बीबी हसीना बीवी तेतरी देवी राज मतिया देवी उषा कुंवर मन तोरवा देवी फुलमतिया देवी चिंता देवी सोनम कुमार ज्योति कुंवर जीरा देवी माया देवी आशा देवी विद्यावती देवी रेखा देवी प्रमिला देवी, आवस्तीन तिर्की, संजय कुमार रवि, जोखू राम, अनिल कुमार, संजय राम का नाम शामिल है। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा अपने संबोधन में कहा कि आजसू पार्टी ने अपने खून पसीने से लड़कर झारखंड को लिया है। पार्टी के संस्थापक शहीद निर्मल महतो जी के सपनों का झारखंड बनाने के लिए पार्टी ग्राम से लेकर पंचायत और पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन को धारदार बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
आज राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है। राज्य में भ्रष्टाचार लूट हत्याएं अपराधिक घटनाएं बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ सरकार इस राज्य के खनिज संपदा को लूटने में मस्त है इस सरकार से राज्य का भला होने वाला नहीं है इसलिए हम सब को एकजुट होना होगा और ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।
प्रधान सचिव विकास कुमार ने कहा कि पार्टी के एक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक कमेटी बनाना होगा तभी हम आने वाले समय में माननीय सुदेश कुमार महतो को झारखंड का मुख्यमंत्री बना सकते हैं।
पार्टी मैं शामिल होने के पश्चात श्रीमती शारदा सिन्हा ने कहा कि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय सुदेश कुमार महतो जी के विचारों से हम प्रभावित होकर हम आज अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही हूं। पार्टी जो जिम्मेवारी मुझे देगी मैं उसे बखूबी निर्वहन करूंगी। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करूंगी। ताकि आने वाला चुनाव में इस क्षेत्र से भी आजसू पार्टी का विधायक चुनकर विधानसभा पहुंच सके।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress