मां जगत जननी की प्राण प्रतिष्ठा एवं शतचंडी पाठ का आयोजन।
मंझिआव से संवाददाता अमित कुमार
मंझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर आठ ग्राम बकोइया में महंत केशव नारायण दास जी के निर्देशन में मां जगत जननी की प्राण प्रतिष्ठा एवं शतचंडी पाठ के प्रयोजन में हिंदू रीति रिवाज एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा का शुभारंभ मां जगत जननी मंदिर परिसर से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मुख्य बाजार होते हुए स्थानीय कोयल नदी संगम तट बैलगाड़ी घाट को प्रस्थान किया जहां से माता रानी के भक्तों ने जल भरकर पुनः मां जगत जननी परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना किया।
माता रानी की असीम कृपा से मातृभूमि बकोईया में भब्य निर्मित मंदिर मां की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं शतचंडी पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें चार दिवसीय कार्यक्रमों में सभी कार्यों को निष्पादन किया जाना है। गौरतलब है कि दिनांक 22 जनवरी 2023 दिन रविवार को जल यात्रा एवं शतचंडी पाठ का प्रारंभ, दिनांक 23 जनवरी 2023 दिन बुधवार को नगर भ्रमण, दिनांक 26 जनवरी 2023 दिन गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा हवन एवं पाठ पूर्णाहुति, दिनांक 27 जनवरी 2023 दिन शुक्रवार को भंडारा, महाप्रसाद वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। बताते चलें कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन के रूप में रामलीला पाठ का मंचन 22 जनवरी 2023 संध्या 7:00 बजे से से 28 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। वहीं इस भव्य कलशयात्रा में भगवान दत तिवारी, अमित पाठक, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग सामिल थे। वहीं इस पुनीत कार्य के मुख्य मार्गदर्शक राधा कृष्ण मंदिर के महंत बाबा केशव नारायण दास एवं आचार्य कथावाचक दिलीप त्रिपाठी भरतकूप का सराहनीय योगदान है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating