0 0
अमहर खास पंचायत भवन में सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती मनाई गई। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 18 Second



विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट



विशुनपुरा : अमहर खास पंचायत के मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ ( ददन सिंह) की अध्यक्षता में पंचायत भवन अमहर खास में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। अमहर खास पंचायत के मुखिया ललित नारायण सिंह ने सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मुखिया ललित नारायण सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत थे| जिन्होंने अपने अदम्य साहस, नेतृत्व कौशल और ओजस्वी भाषण से देश के लाखों युवाओं को आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने नारा दिया था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। मौके पर उपस्थित 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव ने नेताजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है उन्होंने कहा कि यह दिन नेताजी की अदम्य भावना, और राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा को सम्मानित करने और याद करने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर अमहर पंचायत के मुखिया ललित नारायण सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, पंचायत समिति सदस्य भरदुल राम चंद्रवंशी, विजय सिंह, लव कुमार सिंह, महेंद्र कुमार सोनल, कृष्णा राम, घुराराम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress