रामकंडा प्रखंड के एक दर्जन से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन
रमकंडा प्रखंड के एक दर्जन से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन
गढ़वा : विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर एक दर्जन से अधिक लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंगलवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी लोग पार्टी में शामिल हुए। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर झामुमो में शामिल किया। इस दौरान रमकंडा प्रखंड के पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी मनोज भुईहर, भाजपा नेता छठन राम व विराजपुर निवासी राजद नेता रोजिद मंसूरी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर गढ़वा सहित पूरे राज्य में काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। आज अपना राज्य झारखंड वासियों के सपनों का झारखंड बनने की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। सभी क्षेत्रों में कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को सुने एवं उसे दूर करने की पहल करें। साथ ही राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दें तथा उसका लाभ लोगों को शत-प्रतिशत मिल सके यह सुनिश्चित करें। मंत्री ने कहा कि अब राजनीति की परिभाषा बदल गई है। जनता ने झूठ एवं फरेब की राजनीति को नकार दिया है। जनता को सिर्फ विकास की राजनीति चाहिए, जो अब उन्हें देखने को मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य के अंतिम व्यक्ति को ध्यान रखकर सभी योजनाओं को संचालित कर रही है। इसका लाभ प्रत्येक लोगों को मिल सके कार्यकर्ता इसके लिए प्रयास करें। मौके पर झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, आशुतोष पांडेय, नवीन तिवारी, अनिता दत्त, रेखा चौबे, दिलीप गुप्ता, अरविंद यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating