सोनदाग पंचायत के मुखिया ने बच्चों के लिए अपने निजी खर्च से कोचिंग की शुरुआत।
रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत के हुरदाग तथा चौकड़ी में बच्चों के लिए मुखिया निजी मद से कोचिंग की शुरुआत कल दिनांक 24-01-2023 को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवानंद राम के कर कमलों से फीता काटकर किया जाएगा।
रंका अनुमंडल क्षेत्र के रंका प्रखण्ड अंतर्गत सोनदाग पंचायत के मुखिया रीमा देवी ने एक निशुल्क कोचिंग की शुरुआत दिनांक 24-01- 2023 दिन मंगलवार को हुरदाग एवं चौकड़ी में करने जा रही हैं। मुखिया रीमा देवी ने बताया कि हमारे सोनदाग पंचायत के अधिकांश भागों में भुइयां समाज के बच्चों की पढ़ाई नियमित रूप से गरीबी के कारण नहीं हो पा रहा है ।वह सुबह-सुबह रंका शहर में दातून तथा लकड़ी बेचने में अपने माता-पिता का सहयोग करते हैं। ऐसी स्थिति में उनकी पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो जाती है। इन स्थितियों को देखते हुए अपने निजी मद से इन बच्चों के विकास के लिए कोचिंग संस्थान दो स्थानों पर खोलने का निर्णय लिया है। उनके पति हेमंत कुमार पासवान ने बताया कि इस क्षेत्र में शिक्षा की स्थिति को सुधारने के लिए और वैसे बच्चे जिनका शैक्षणिक स्तर कमजोर है ,उसको ऊंचा उठाने के लिए सोनदाग पंचायत के मुखिया ने जो पहल की है ,उसमें हम भी उनके साथ अपने निजी मदद से सहयोग कर क्षेत्र के बच्चों को विकास में आगे बढ़ाने के लिए शिक्षित करना चाहते हैं ।ताकि यहां के बच्चे शिक्षण ग्रहण करके आगे अपना रोजगार तलाश कर सके, और गांव का नाम रोशन कर सकें। इसके लिए सोनदाग पंचायत के हुरदाग तथा चौकड़ी में 2 शैक्षणिक संस्थान खोलने का निर्णय लिया है ।यह दोनों शैक्षणिक संस्थान में 3 घंटे की निशुल्क शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा दी जाएगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए यहां के मुखिया रीमा देवी ने बताया कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ 24 जनवरी को प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के कर कमलों द्वारा संपन्न किया जाएगा।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating