अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल चंदनी में गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने निकाली भव्य झांकी



खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड स्थित अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल चंदनी में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा भव्य झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया।
झांकी में बच्चों ने महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धारण कर उनके बलिदान को याद किया। साथ ही ‘विविधता में एकता’ का संदेश देते हुए राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की सुंदर झलक भी प्रस्तुत की गई।
मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार मेहता ने कहा की”गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान की गरिमा बनाए रखने तथा देश के प्रति ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देता है। बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास ही ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है।”
विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के प्रयासों की सराहना की गई और गणतंत्र दिवस को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating