0 0
Share
Read Time:7 Minute, 9 Second

मंत्री ने किया जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

गढ़वा : जिला मुख्यालय के चिनियां मोड़ पर पुलिस कंट्रोल रूम के समीप जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया गया। कर्पूरी जयंती के मौके पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। उन्होंने समाजवाद की नींव रखी थी। संविधान में दलितों, शोषित एवं पिछड़ों के लिए उपलब्ध अधिकार को लागू किया। कर्पूरी ठाकुर ने पूरे देश की जनता को उनके हक एवं अधिकार के लिए जगाने का काम किया। मंत्री ने कहा कि जैसे पूरे देश में राष्ट्रपिता एक हैं। वैसे ही जननायक भी एक ही हैं कर्पूरी ठाकुर। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की चाबी जनता के हाथ में होती है। झूठ की बुनियाद पर चलने वाले जनप्रतिनिधियों को जनता सबक सिखाएं। मंत्री ने कहा कि आज तक जितने भी जनप्रतिनिधि हुए उन लोगों ने सिर्फ ठगने का काम किया है। शहीदों व महापुरुषों के नाम पर सिर्फ राजनीति ही किया। उन्हें सम्मान देने का काम किसी ने नहीं किया। गढ़वा जिले में आज तक पलामू की धरती के शहीद क्रांतिकारी नीलांबर, पीतांबर की और न ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की, झारखंड के गांधी कहे जाने वाले जिनके नाम पर आज हम झारखंड स्थापना दिवस मनाते हैं, भगवान बिरसा मुंडा आदि की किसी भी महापुरुष व स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा नहीं लगाई गई। उन्होंने कहा कि नीलांबर, पीतांबर की प्रतिमा स्थापना की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिलान्यास किया था। उस प्रतिमा का 26 जनवरी को अनावरण किया जाएगा। गढ़वा में बहुत ही बेहतर पार्क का निर्माण कार्य चल रहा है। उस पार्क में बहुत जल्द ही भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का भी अनावरण होगा। मंत्री ने कहा कि गांधी जयंती के मौके पर सभी लोगों को उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम करना पड़ता है। समाहरणालय परिसर महात्मा गांधी की विशाल आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। यहां के जनप्रतिनिधि सिर्फ महापुरुषों के नाम पर राजनीति करना जानते हैं। आजादी के बाद आज तक गढ़वा में महापुरुषों की प्रतिमा नहीं लगना बहुत ही दुख की बात है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में ही सभी महापुरुषों को की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सम्मान देंगे। पूर्व के जनप्रतिनिधि ने सिर्फ नौटंकी किया। अब तो वे तुच्छ एवं विकास विरोधी राजनीति पर उतारू हो गए हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने गढ़वा के विकास का कोई कार्य नहीं किया। अब, जब गढ़वा का चौतरफा विकास हो रहा है तब उनके पैरों तले से जमीन खिसक रही है। अब सिर्फ जनता को बरगला कर विकास विरोधी राजनीति कर रहे हैं। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वे नकारात्मक राजनीति में विश्वास नहीं करते। सिर्फ कार्यों को अंजाम देना जानते हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत के दो वर्ष तो कोविड ने निगल लिया। एक वर्ष में गढ़वा में ऐतिहासिक विकास कार्य हुआ है। शेष बचे दो वर्षों में गढ़वा के कोने-कोने से विकास छलकेगा। मंत्री ने कहा कि वे आश्वासन की राजनीति नहीं बल्कि कार्यों को कर दिखाने की राजनीति करते हैं। अखिल भारतीय संघ ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष गुप्तेश्वर ठाकुर ने कहा कि अब तक इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने समाजवाद के नाम पर सिर्फ वोट लिया। लेकिन मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने आज नया इतिहास रच दिया है। इन्होंने समाजवाद के प्रणेता जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित कर समाजवाद को बुलंद किया है। मौके पर समाजसेवी विजय केशरी मंत्री एवं गढ़वा वासियों से अपील किया कि सभी लोग केंद्र सरकार से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि दिलाने की मांग करें। मौके पर राजेश्वर ठाकुर, मुरली प्रसाद गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय नाई महासभा के गढ़वा जिला अध्यक्ष दशरथ ठाकुर एवं विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन झामुमो जिला सचिव मनोज ठाकुर ने किया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा, सुप्रिया दुबे, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, आशुतोष पांडेय, नवीन तिवारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, संतोष केशरी, अरविंद यादव, अनिता दत्त, रेखा चौबे, सतीश ठाकुर, डा. बीएन ठाकुर, संजय कुमार ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, अनूप ठाकुर, डा. जेपी ठाकुर, कुंदन ठाकुर, राजू ठाकुर, राजीव रंजन, फुजैल अहमद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 96 total views,  2 views today

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *