मंत्री ने पेंशनर समाज को दिया कंप्यूटर सेट
मंत्री ने पेंशनर समाज को दिया कंप्यूटर सेट
गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल संस्था मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बुधवार को झारखंड पेंशनर कल्याण समाज गढ़वा के कार्यालय के लिए एक कंप्यूटर सेट प्रिंटर के साथ उपलब्ध कराया है। मंत्री ने गढ़वा स्थित अपने आवास पर पेंशनर समाज के लोगों को बुलाकर उन्हें कंप्यूटर सेट प्रदान किया। उन्होंने पूर्व में पेंशनर समाज को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का वादा किया था उसे आज पूरा किया।
पेंशनर समाज ने इस कार्य के लिए मंत्री श्री ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सचमुच मंत्री जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। आज पेंशनर कल्याण समाज मंत्री का आभारी है एवं धन्यवाद करता है। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि समाज के प्रत्येक लोगों का हरसभव सहयोग करें। अपने इस सोच के प्रति पूरी निष्ठा एवं तत्परता से कार्य करते हैं। मंत्री ने पेंशनर समाज कार्यालय की मरम्मत कराने की घोषणा की है। मौके पर मुख्य रूप से पेंशनर कल्याण समाज के गढ़वा जिला अध्यक्ष केके यादव, सचिव अशर्फी राम, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, संगठन मंत्री श्रवण कुमार, गणेश प्रसाद यादव, कृष्णा कुमार प्रसाद, रामवृक्ष यादव, जोखू प्रसाद, सुभाष उरांव, सुदामा राम , झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे आदि लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating