भवनाथपुर-श्री बंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर यहां नेपाल खोह के समीप हुई सड़क दुर्घटना में केतार के थाना प्रभारी एवं उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गये।
भवनाथपुर-श्री बंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर यहां नेपाल खोह के समीप हुई सड़क दुर्घटना में केतार के थाना प्रभारी एवं उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गये।
दोनों घायलों का इलाज श्री बंशीधर नगर स्थित अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। घटना बुधवार साढ़े 11 बजे की है।
घटना के संबंध के मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि अपने चालक सुरेंद्र भगत के साथ सूमो गाड़ी से गढ़वा कोर्ट जा रहे थे।
इसी दौरान उनकी गाड़ी श्री बंशीधर नगर-भवनाथपुर रोड स्थित नेपाल खोह के समीप स्टेरियंग लॉक होकर सड़क के किनारे एक बड़े पत्थर से जाकर टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घटना में थाना प्रभारी के सर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल लाया गया।
उधर घटना की जनाकारी मिलते ही एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी, श्री बंशीधर नगर के थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी लूसी रानी, भवनाथपुर के थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना तथा इलाज में सहयोग किया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating