
विशुनपुरा
बिशुनपुरा स्थित राजकीयकृत माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को 9वीं कक्षा की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर सुबह की पहली पाली में हिन्दी और अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि दूसरी पाली में गणित एवं विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई। इस परीक्षा में कुल 162 छात्र-छात्राओं में से 161 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि एक छात्र अनुपस्थित रहा। अनुपस्थित छात्र का रोल नंबर 115 बताया गया है।
परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक अजित कुमार पांडे ने बताया कि पूरे केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि कदाचार रोकने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।
परीक्षा के दौरान वीक्षण कार्य में शिक्षक जय कुमार दुबे, नवनित तिवारी, उपेन्द्र गुप्ता, ओम प्रकाश भगत, रविंद्र कुमार, अरविंद देव, आलोक देव, आनंद देव, रेणु कुमारी, सविता पांडे, नीलू कुमारी और नितिश कुमार यादव सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। सभी के सहयोग से परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।