0 0
मां भवानी अखाड़ा, देवी धाम रॉकी मुहल्ला में किया गया भक्ति जागरण व डांडिया का कार्यक्रम आयोजन। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 3 Second




सरस्वती पूजा के मौके पर भक्ति जागरण का आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें की मुख्य रूप से गढ़वा के पूर्व विधायक श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी जी, भाजपा गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष श्री उमेश कश्यप जी, युवा समाजसेवी श्री दौलत सोनी जी, श्रीमती कंचन जयसवाल जी, श्री चंदन जयसवाल जी, श्री संतोष केसरी जी दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए।
रॉकी मोहल्ला, देवी धाम के प्रांगण में अपने दूसरे भव्य आयोजन में देवी भक्ति जागरण का आयोजन करवाया गया और साथ में मोहल्ले के बच्चे बच्चियां डांडिया में भाग ले जिसमें कि सारे बच्चे बच्चियों को पुरस्कृत किया गया।

मां भवानी अखाड़ा सरस्वती पूजा महोत्सव के अध्यक्ष रोबिन कश्यप के अध्यक्षता में कार्यक्रम सफलतापूर्वक मनाई गई अखाड़ा के अध्यक्ष रोबिन कश्यप ने कहा कि यह हमारा सरस्वती पूजा महोत्सव का दूसरा भव्य आयोजन रहा जिसमें कि अपने दूसरे भव्य आयोजन में हमने भव्य भक्ति जागरण बाहर के चर्चित कलाकारों को बुलाकर करवाया जिसमे की गायक की भूमिका छोटू उर्फ छोटू छलिया जी ने निभाया।
डांडिया में भाग लेने वाली आयुषी कश्यप, आरुषि कश्यप, नैन्सी कश्यप, और माँ सरस्वती जी का रूप धारण मानवी कुमारी ने किया।

मां भवानी अखाड़ा रामनवमी मैं रथ निकालने के साथ-साथ और भी कई सारी निस्वार्थ भाव से समाज सेवा भी करते आ रही है और अब अपनी संस्कृति को बनाए रखने के लिए श्री कृष्ण जन्मोत्सव और साथ में सरस्वती पूजा महोत्सव भी बड़ी ही धूमधाम से मनाते चली आ रही है।

इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे मां भवानी अखाड़ा सरस्वती पूजा महोत्सव के अध्यक्ष रोबिन कश्यप, उपाध्यक्ष लक्की मद्धेशिया, सचिव राज कश्यप, क्रिश सिंह, मोनू केसरी, नैतिक कश्यप, अर्पित साहू, अमन कश्यप, हर्ष गुप्ता, अंश गुप्ता, शिवम केसरी, मन्नत कुमार, लक्की कुमार, कुणाल गुप्ता, तरूण कश्यप, मोहित कश्यप, राहुल कश्यप, मोनू कश्यप, पिंटू मालाकार, पीयूष गुप्ता, शिवम सोनी, हरि ओम कश्यप, अजीत सिंह, और साथ में रॉकी मुहल्ले के सारे मोहल्ले वासी उपस्थित रहे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress