माँ सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकला भव्य जुलूस……. भक्तों ने नम आंखों से दी माता को अंतिम विदाई
मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार

मझिआंव:मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के प्रायः सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों एवं प्राइवेट संस्थानों में बसंत पंचमी के दिन गुरुवार को विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की मूर्ति रखकर परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ पूजा अर्चना की गई। इस दौरान कोचिंग संस्थान, क्लबों व विद्यालयों में भव्य लाइटिंग व्यवस्था के साथ आकर्षक पूजा पंडाल बनाकर सजाया गया था और शुक्रवार को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करने के बाद हवन यज्ञ के साथ पूर्णाहुति की गई। तथा स्थानीय नदी व तालाबों में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विसर्जन के दौरान न्यूटन कंप्यूटर क्लासेस मंझिआंव, ज्ञान निकेतन स्कूल मंझिआंव, मध्य विद्यालय अखौरी तहले,एल के पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रेन चॉइस पब्लिक स्कूल, अक्षर द पब्लिक स्कूल एवं आर के पब्लिक स्कूल सहित कई विद्यालयों से शिक्षकों के निर्देशन में छात्रों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के साथ डीजे बाजे के साथ भव्य जुलूस पूरे मंझिआंव नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय कोयल नदी में विसर्जन किया गया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating