0 0
श्री बंशीधर नगर: एमके इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस, संस्थापक बोले – विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का बहुत बड़ा महत्व है - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 33 Second

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– शहर के जंगीपुर स्टेशन रोड स्थित एमके इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को 74 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक मुनेश्वर सिंह उर्फ गुरु जी ने समयानुसार 9:30 बजे आन बान और शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ तिरंगे झंडे को सलामी दी। इस दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम वीर शहीद अमर रहे महात्मा गांधी अमर रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे खुदीराम बोस अमर रहे आदि के नारे लगाए गए। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा परेड किया गया। यूकेजी के बच्चों ने वंदे मातरम के गीत प्रस्तुत की। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के संस्थापक मुनेश्वर सिंह गुरु जी ने कहा की आज हम गणतंत्र के 74 वा वर्ष मना रहे हैं, परंतु आज शिक्षा और स्वास्थ्य के बिना भारत देश अधूरा है। विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का बहुत बड़ा महत्व है, क्योंकि आप ही इस देश का भविष्य है इसलिए आप सभी अपने जीवन में अनुशासन का पालन करके अपने आप को ऊंचे मुकाम पर ले जाएं ताकि आपका जीवन इस देश के लिए काम आ जाए। इस अवसर पर विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

वही विद्यालय के चेयरमैन डॉ अभिमन्यु सिंह उर्फ सोनू ने अपने संबोधन में कहा कि बड़े ही मुश्किल से हमें आजादी मिली है। हम आजादी को भूल नहीं सकते हैं। आजादी लेने के लिए क्रांतिकारियों ने बलिदान दे दिया। किसी अपना भाई खोया माताओं ने अपने बेटे को खो दिया, तब जाकर हमें आजादी मिली है।अंग्रेजी शासन के यातनाओ से भारतवासी परेशान थे और हम आजादी के लिए तैयार हुए आजादी के दीवानों में दो दल बनाए गए एक नरम दल तो एक गरम दल दोनों ने मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी। आज ही के दिन गणतंत्र दिवस के दिन संवधान लागू हुआ। तब से हम आज के दिन गणतंत्र दिवस मनाते हैं। मौके पर डायरेक्टर मनीष कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रॉय रॉस, विजय कुमार गुप्ता, राजेश कुमार द्विवेदी, खुशबू प्रजापति, रूपांजलि कुमारी अमृता कुमारी, हिरेंद्र यादव,रॉबर्ट ब्रूस,रोहित कुमार दुबे, कंचन कुमारी,प्रीति कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress