0 0
मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड में बड़े ही शान शौकत से लहराया तिरंगा। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 58 Second

मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार

मझिआंव:मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर मझिआंव प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख आरती दुबे, थाना परिसर में थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो, नगर पंचायत कार्यालय पर कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री निकिता बाला, रेफरल अस्पताल परिसर में प्रभारी डॉ गोबिंद प्रसाद सेठ,पशु चिकित्सालय पर सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता,सेंट्रल बैंक के चन्द्री शाखा पर शाखा प्रबंधक राजीव रंजन पटेल, एसबीआई शाखा पर शाखा प्रबंधक अनिल कुमार,कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राचार्य अर्पणा दुबे,सिबेसर चंद्रवंशी कालेज पर आर सी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ ईश्वरसागर चंद्रवंशी,उत्क्रमित उच्च विद्यालय मझिआंव में प्राचार्य सुधा कुमारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोरबे में प्राचार्य जितेंद्र कुमार,मुखदेव+2उच्च विद्यालय पर प्राचार्य समिता कुमारी,आर के पब्लिक स्कूल ऊँचरी में विद्यालय के निर्देशक अलखनाथ पांडेय, एल के पब्लिक स्कूल मझिआंव में निर्देशक ललन साव, अक्षर द पब्लिक स्कूल में प्राचार्य रंजीत कुमार साह,करमडीह पंचायत सचिवालय पर मुखिया मुस्सरत जहां, सोनपुरवा पंचायत सचिवालय पर मुखिया अख्तर खान, टड़हे पंचायत सचिवालय पर मुखिया श्रीमती इन्दु सिंह, पुरहे पंचायत सचिवालय पर मुखिया शम्भू पासवान एवं रामपुर पंचायत सचिवालय पर मुखिया कुमारी छाया द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर आर के पब्लिक स्कूल ऊँचरी, एलके पब्लिक स्कूल मझिआंव एवं अक्षर द पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसी तरह बरडीहा प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रमुख सुनीता देवी, थाना भवन पर थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय,बरडीहा पंचायत सचिवालय पर मुखिया सरोज देवी, आदर पंचायत सचिवालय पर मुखिया सलमा वीवी, सुखनदी पंचायत सचिवालय पर मुखिया ऋषा देवी, राजकीय मध्य विद्यालय आदर में प्राचार्य अनेस्वर सिंह तथा प्राथमिक विद्यालय जीका में प्राचार्य राजू सिंह द्वारा झंडोत्तोलन किया गया ।इस अवसर पर नवनिर्मित विद्यालय बीएस पब्लिक स्कूल बरडीहा का भाजपा नेता अलख नाथ पांडेय द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया गया। जबकि झंडोत्तोलन प्राचार्य अनुराधा कुमारी द्वारा किया गया। इसके अलावा मझिआंव व बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी पूरे हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress