शिक्षक अम्बिका साह को सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह सह विदाई कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना- मवि सिलीदाग-एक के शिक्षक अम्बिका साह को सेवानिवृत होने पर समारोह पूर्वक विदाई दी गयी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीइइओ विजय पांडेय ने कहा कि 40 वर्षो तक सरकारी सेवा में रहकर बेदाग रिटायर होना बहुत बड़ी उपलब्धि है। अम्बिका जी ने सेवाकाल के दौरान अपने दायित्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ किया है। इनका व्यक्तित्व नये शिक्षकों के लिए अनुकरणीय है।बीपीओ सुनीता कुजूर ने कहा कि अम्बिका जी नॉलेज बैंक के रूप में जाने जाते है। उन्हें उम्मीद है कि इनके ज्ञान और अनुभव का लाभ आगे भी अनवरत मिलता रहेगा। मुखिया स्वीटी वर्मा ने कहा कि अम्बिका सर सौभाग्यशाली है कि उन्होंने जिस स्कूल से शिक्षा ग्रहण किया आज वही से सेवानिवृत्त हो रहे है। उन्हें आशा है कि वे बाकी का जीवन शिक्षा और समाज के विकास के लिए समर्पित करेंगे। इस अवसर पर अम्बिका साह ने कहा कि एक शिक्षक के लिए अनुशासन और सौहार्दयपूर्ण आचरण बहुत बड़ी पूंजी है,उन्होंने इसी मूल मन्त्र के साथ 40 वर्ष की सेवा को सफलतापूर्वक पूरा किया है। कार्यक्रम को उमेश प्रसाद कर्ण,गिरीन्द्र सिंह,रामदयाल सिंह,सुरेंद्र गुप्ता,सुषमा कुमारी,सन्तोष कुमार एवं शशिभूषण कुमार ने सम्बोधित किया।जबकि मौके पर हेडमास्टर फुलेंद् राम,राजेश कुमार,राजीव रंजन,नंदू राम,जितेंद्र राम,अपर्णा कुमारी,वीणा कुमारी,नीलम कुमारी सहित काफी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating