0 0
बेटी बचाओ अभियान पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 18 Second



31 जनवरी 2023 को जिला स्वास्थ्य समिति पलामू के तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन एम. के. डी. ए. वी. के कांफ्रेंस हॉल में किया गया। इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार सिविल सर्जन पलामू अध्यक्ष के रुप में उपस्थित थे। अपने उद्बोधन में डॉक्टर अशोक कुमार ने विद्यालय परिसर की साज-सज्जा एवं शिक्षण व्यवस्था की भूरि भूरि प्रशंसा की। सभा में उपस्थित छात्रों से आह्वान करते हुए कहा कि यहां चर्चा में आई बातों को अपने घर आसपास के जनजीवन में प्रचार प्रसार करें । डॉक्टर जयंत लाकड़ा नोडल ऑफिसर ने अल्ट्रासाउंड मशीन तकनीक एवं उसके दुरुपयोग की चर्चा करते हुए अपने आसपास चल रहे अवैध केंद्रों की सूचना देने की अपील की। उन्होंने बच्चों से जेनेटिक से संबंधित प्रश्न किए, जिसका बच्चे उत्साह पूर्वक उत्तर दे रहे थे । उन्होंने बताया कि मेरी सिर्फ एक बेटी है और मैं खुश हूं। डॉक्टर के. के. शर्मा डाटामैनेजर ने बच्चों के माध्यम से महिलाओं से भ्रूण हत्या में सहयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या के समय कन्या की चीख को सुने और इस कुकृत्य को रोके । कार्यशाला में उपस्थित एन.जी.ओ प्रतिनिधि श्रीमती इंदु भगत ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बेटों को अच्छा संस्कार दें, तो बेटियों की मुश्किलें स्वयमेव कम हो जाएगी। बेटे- बेटियों को समान अधिकार दिए जाएं । विद्यालय में भी बेटियों को सम्मान देना चाहिए ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी.एन. खान ने कहा कि हम अपने विद्यालय और व्यक्तिगत जीवन में भी बेटियों को समान अवसर तथा सम्मान देते हैं। विद्यालय में छात्राएं बेझिझक किसी भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेती है। उपस्थित छात्रों के बीच एक प्रतियोगिता हुई जिसमें सब ने उत्साह पूर्वक प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में अपूर्व नवम स प्रथम, अनन्या द्वितीय तथा रितिका एवं मधुरम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सिविल सर्जन पलामू एवं प्राचार्य जी ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर श्री अतुल श्रीवास्तव अधिवक्ता, डॉ रोहित पांडेय उपस्थित थे। सभी बच्चों को उपकृत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन दीपक कुमार डीपीओ ने किया।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress