आदिम जनजाति परिवार के लाभूकों को तीन माह से पीटीजी योजना का लाभ नही मिलने से रमना प्रखंड मुख्यालय का किया घेराव।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट-रमना प्रखंड के गरदा गांव के आदिम जनजाति परिवार के लाभूकों को तीन माह से पीटीजी योजना का लाभ नही मिल रहा है।जिससे नाराज चार दर्जन से अधिक महिला-पुरुष लाभूको ने बुधवार को रमना प्रखंड का घेराव किया।प्रखंड का घराव करने पहुंची फुलमतिया देवी,रजवंती देवी,रुकमनिया देवी,चिंता देवी,रजमनिया देवी,महेश्वरी देवी,सकुंती देवी,सरस्वती देवी सहीत 43 लाभूक राशन की मांग को लेकर रमना प्रखंड कार्यालय का घेराव किया।लाभूका का कहना है कि पीटीजी योजना के तहत राशन का पैकेट घर तक पहुंचाना है लेकिन नवंबर माह से ही राशन नही पहुंच रहा है।सुखाड़ का स्थिति बना हुआ है खरीफ फसल का बोआई नही हुआ है।रवि फसल भी पानी के अभाव दम तोड़ रहा है ।इस स्थिति मे सिर्फ सरकारी राशन ही एक मात्र सहारा है।लेकिन वह भी समय पर नही मिल रहा है।मौके पर प्रमुख करुणा सोनी ने भी लाभूको के समस्याओ से अवगत होते हुए निराकरन कराने का आश्वासन दिया ।हलांकि लाभूक बढ़े अधिकारी से वार्ता करने पर अड़े हुए थे।पीटीजी लाभूको के द्वारा घेराव किए जाने की सूचना मिलने के बाद लाभूकों के बीच पहुंचे सीओ सह एमओ सतीश कुमार सिन्हा ने लाभूकों को कहा कि पीटीजी मद मे आंवटन प्राप्त नही हुआ है लेकिन बुधवार को लाभूकों के घर तक अनाज पहुंचाने का काम शुरु करा दिया जाएगा।सीओ सतीश कुमार सिन्हा के पहल पर नाराज लाभूक घर वापस हुए।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating