0 0
भाजयुमो रंका उत्तरी दक्षिणी मंडल की बैठक रंका में हुई संपन्न। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 40 Second

भाजयुमो रंका उत्तरी दक्षिणी मंडल की बैठक रंका में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। बैठक के दौरान पुर्व के कार्यक्रम का समीक्षा किया गया। एवं आगामी कार्यक्रम पर चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता संघर्ष के उपज है भाजयुमो कार्यकर्ता युवाओं को पंचायत से लेकर बुथ स्तर पर जोड़ने का काम करेंगे। आनेवाले दिनों में लोकसभा विधानसभा चुनाव में झामुमो सरकार को युवा पीढ़ी उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने युवाओं को रोजगार के नाम पर धोखा देने का काम किया है। जिस तरह से झामुमो सरकार ने गलत नियोजन नीति बनाकर युवाओं का भविष्य को बर्बाद करने का काम किया है युवाओं में काफी गुस्सा है उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता गांव गांव से युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह विधानसभा प्रभारी मुकेश चौबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनहित के लिए कोई भी संघर्ष करने के लिए तैयार हैं उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने युवाओं का भविष्य को बर्बाद कर खुद मौज कर रहा है लेकिन जिस जनता ने झामुमो विधायक मंत्री को सत्ता में बैठाया वही जनता आज त्राहि त्राहि कर रही है लेकिन वैसे मंत्री विधायक को जनता चिन्हित कर चुकी हैं कार्यकर्ता को कमर कसकर तैयार रहना चाहीए। भाजपा नेता मुरारी यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता तन मन धन लगाकर पार्टी का काम करते हैं भाजपा कार्यकर्ता जनहित में पुरा ताकत लगाकर काम कर रहे हैं।
भाजयुमो जिला महामंत्री सह विधानसभा संयोजक विकास तिवारी ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता युवाओं को जोड़कर भाजपा को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं भाजपा सरकार ही विकास का कर सकता है बाकी झामुमो सरकार दिन रात गढ़वा सहित पूरे झारखंड को लुट रहें हैं।बैठक का संचालन भाजयुमो दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बलराम यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला मिडिया प्रभारी उत्तम पाण्डेय भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद रविन्द्र साव मनोज ठाकुर लाल बिहारी यादव योगेन्द्र साव सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress