0 0
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत डॉक्टर अंबेडकर उत्सव धाम निर्माण के लिए स्थल का किया गया चयन। - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 28 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना अंचल रमना के ग्राम मानपुर में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत डॉक्टर अंबेडकर उत्सव धाम निर्माण के लिए पंचायत के मुखिया अजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन कर शुक्रवार को स्थल का चयन किया गया ।सरकार के प्राप्त निर्देश के आलोक मे योजना निर्माण के लिए रमना अंचल अमीन कुंदन कुमार ठाकुर के द्वारा डाक्टर अंबेडकर उत्सव धाम निर्माण हेतु 500 वर्ग मीटर भूमि मापी करते हुए चिन्हित कराया गया। भूमि चिन्हित कराते समय गांव के कई महिला व पुरुष उपस्थित थे।मौके पर मुखिया अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार के पहल पर हमारे पंचायत क्षेत्र मे संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के स्मृति मे उत्सव धाम का निर्माण करा है ।इस योजना से लोगो को बाबा साहेब को और करीब से जानने और समझने का मौका मिलेगा

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress