गढ़वा के रमकंडा में सड़के निर्माण में लगे रोलर मशीन को जलाया।
गढ़वा। घटना रमकंडा थाना क्षेत्र के मंगराही गांव की है। बताया जा रहा है कि मंगरही स्कूल से बेलवादामर तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। सोमवार की रात करीब 8 बजे दो अपराधियों ने रोलर मशीन को आग के हवाले कर दिया। पिछले एक हफ्ते से यह मशीन बेलवादामर पुल पर खड़ी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद रमकंडा थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि दो अपराधी बाइक से आए थे। मशीन के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी । अनुमान लगाया जा रहा है कि वारदात को इलाके में सक्रिय नक्सली संगठन अथवा किसी आपराधिक गिरोह ने अंजाम दिया है। राज्य संपोषित योजना के तहत करीब दो करोड़ की लागत से इस सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। पिछले दो महीनों से काम चल रहा है। इसी योजना में बचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए पुल के किनारे रोलर को खड़ा किया गया था। स्थानीय लोगों को आशंका है की कोई नया उग्रवादी संगठन हो सकता है। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating