बदलेगी गढ़वा शहर की तस्वीर, शहर में कई योजनाओं का शिलान्यास, रंका मोड़ स्थित घंटाघर की तरह मझिआंव मोड़ का होगा सुंदरीकरण। मंत्री ने कहा यहां का प्यार देखकर मेरी आंखें भर जाती है।
मंत्री मिथिलेश ने 7 शहरी पथों के IRQP कार्य की आधारशिला रखी
एनएच 75 से डीसी, डीडीसी, एसडीएम आवास एवं स्टाफ क्वार्टर तक, एनएच 75 से समाहरणालय तक, एनएच 75 से बालिका उच्च विद्यालय होते हुए गढ़देवी मंदिर एवं सरस्वती नदी से बाजार समिति तक, मिनी बस स्टैंड दानरो नदी के पुल से एनएच 75 तक, मारुति शोरूम से नवादा मोड़ भाया बिशुनपुर तक, एनएच 75 से चिनियां पथ तथा एनएच 75 सहिजना मोड़ लक्ष्मी मार्केट से करमडीह पुल तक की सड़क शामिल है।
साथ ही बालिका मध्य विद्यालय के प्रांगण में दो कमरों का पहले तल्ले का निर्माण, सरकारी बालिका मध्य विद्यालय का मरम्मती व जीर्णोद्धार कार्य, आरके गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़वा का मरम्मती एवं जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया गया। जबकि चिनिया रोड मुख्य पथ नहर चौक से सहिजना, पिपरा खुर्द दानरो नदी छठ घाट तक निर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन किया गया।
इसके साथ-साथ गढ़वा शहर के जिला मुख्यालय स्थित रामा साहू उच्च विद्यालय, राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा का चयन एक्सीलेंस ऑफ स्कूल मेंकिया गया है किया गया है। लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत से इन स्कूलों का जीर्णोद्धार एवं व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
Read Time:2 Minute, 16 Second