व्यवसायी के गिरे हुए पैसे को समाजसेवी ने किया सुपुर्द
रंका- अनुमंडल मुख्यालय के प्रखंड कार्यालय प्रवेश द्वार पर सब्जी व्यापारी का 60 हजार नगद रुपए सड़क पर गिरा हुआ पैसा स्वयं सेवक सह समाज सेवी अमरेंद्र कुमार को मिला। पैसा सड़क पर गिरा देखकर अमरेंद्र कुमार ने पैसे को अपने हाथ में लेकर खड़े थे। तभी उक्त व्यापारी जो गढ़वा की ओर आगे बढ़ गया था पीछे बेतहाशा दौड़ते हुए आया और आकर पैसे गिरे होने की सूचना अमरेंद्र कुमार को दिया। अमरेंद्र कुमार ने तत्काल गिरे हुए पैसे के हिसाब मांगे इस पर व्यापारी ने सही सही ढंग से अमरेंद्र कुमार को पैसे की जानकारी दिया। अमरेंद्र कुमार ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सभी पैसे उक्त व्यापारी को दे दिए। व्यापारी खुश होकर गदगद हो गया और अमरेंद्र कुमार स्वयंसेवक सह समाज सेवी को दो हजार रुपए इनाम देने लगा इस पर अमरेंद्र कुमार ने कहा कि पैसे आपके थे ।मैंने पाए थे यह पैसे आपके ही हैं ।मुझे आपके पैसे से कोई लालच नहीं है ।आप अपना पैसा रखिए और आप जो इनाम मुझे दे रहे थे यह पैसा भी आप रखिए ।आप की दया से हमारे पास पैसों की लालच नहीं है। मैं लोगों के बीच में सेवा भावना से कार्य करता हूं । सेवा ही समझिए कि आपके पैसा गिरा हुआ था मैंने उठा लिया और मैंने आपको फिर पैसा दे दिया। अमरेंद्र कुमार के द्वारा इमानदारी की मिसाल पेश करने की चर्चा जोरों पर है और उन्होंने अपना नाम के साथ-साथ पूरे रंका अनुमंडल का नाम रोशन किया है।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating