एम.के. डी.ए.वी के 6 छात्रों ने पाई जे.ई.ई मेंस 2023 में सफलता।
डी.ए.वी प्रबंध समिति नई दिल्ली के प्रधान आर्य रत्न पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी एवं आर्यवीर डॉ जे.पी. शूर डायरेक्टर पी.एस-1 के आशीष की छत्रछाया एवं कुशल मार्गदर्शन में संचालित नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय एम. के.डी.ए.वी के 6 छात्रों ने देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जे.ई.ई मेंस में सफलता सुनिश्चित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इन छात्रों में प्रिया राज 98.3 5 , राज पांडे 93.04 , साकेत सौरव 92.87 ,,अक्षीत पृयम 84.47,राज आर्यन 87.86 एवं रोशन कुमार पांडे 76.31परसेन्टाइल के साथ इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होकर विद्यालय एवं अपने माता-पिता के मान को बढ़ाया है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. एन. खान ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इन छात्रों ने लोगों को यह सोचने पर विवश कर दिया है कि पलामू के बच्चे भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यह परिणाम विद्यालय परिवार, अभिभावकों , छात्रों एवं पलामू वासियों के लिए एक सुखद अनुभूति है । हमारे शिक्षकों, छात्रों का परिश्रम एवं कुशल प्रबंधन ने लोगों के विश्वास को जीता है । ऐसा हम अनुभव करते हैं। उन्होंने सभी छात्रों को अगली परीक्षा जे.ई एडवांस हेतु शुभकामना देते हुए बधाई दी तथा शिक्षकों को भी धन्यवाद कहा।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
Average Rating