हर घर नल से जल मंत्री मिथिलेश का संकल्प – धीरज
पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गढ़वा द्वारा आयोजित जल जीवन मिशन के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित धीरज दुबे ने कहा कि 2024 तक राज्य के हर घर तक नल से जल पहुंचाना मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का संकल्प है और इस संकल्प के तहत गढ़वा जिले में भी प्रत्येक घर तक नल का जल 2024 तक पहुंच जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि मानव जीवन के लिए रोटी, कपड़ा और मकान जरूरी होता है परंतु इससे ज्यादा जरूरी है शुद्ध हवा एवं शुद्ध जल। 2019 से पूर्व पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गढ़वा लक्ष्य का मात्र तीन प्रतिशत ही पूरा कर पाई थी परन्तु माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के पदभार संभालाने के पश्चात 2022 के अंत तक लक्ष्य का लगभग तीस प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। जबकि इस दौरान कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन का भी खासा प्रभाव रहा। लक्ष्य पूर्ति में पंचायत के जनप्रतिनिधियों का भी अहम योगदान होता है, गांव में चलने वाली योजनाओं में एजेंसियों को सकारात्मक सहयोग प्रदान करने की जरूरत है। राज्य निर्माण के बाद गढ़वा शहर के लिए अति महत्वकांक्षी शहरी जलापूर्ति योजना भी मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रयास से अपने अंतिम पायदान पर है। जल जीवन मिशन के तहत सिर्फ हर घर नल से जल नहीं बल्कि विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र को भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। लक्ष्य प्रतिशत को पूरा करने में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गढ़वा बेहतरीन काम कर रही है, विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating