0 0
भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस के रूप में भी मनाया गया - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 15 Second

भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस के रूप में भी मनाया गया


श्री बंशीधर नगर: भारतीय जनता पार्टी श्री बंशीधर नगर ग्रामीण मंडल का मंडल कार्य समिति की बैठक व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस के रूप में भी मनाया गया । सभी कार्यक्रम क्षेत्रीय कार्यालय स्टेशन रोड में मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के मजबूती पर विचार किया गया। बैठक में मंडल प्रभारी अनिल चौबे ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश हर दिन नया इतिहास दर्ज कर रहा है। हेमंत सरकार के कुछ तथाकथित नेता हेमंत सरकार की उपलब्धि अपना बांह चढ़ाकर गिना रहे है। उनको बता देना चाहते हैं कि वह किस मुंह से भवनाथपुर विधानसभा में हेमंत सरकार का उपलब्धि गिना रहे हैं । जेएमएम पलामू प्रमंडल का मुख्य भाषा हिंदी अंग्रेजी मगही इन सभी भाषा का नियोजन नीति से हटा दिया है, जबकि यहां का मुख्य भाषा यही है और इन लोगों को वोट भी इन्हीं लोगों से चाहिए। ये लोग यहां के जनता को कितना बेवकूफ समझते हैं। यहां की जनता अब आप के पाले में नहीं आने वाली है । बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नीति पर काम करती है और लगातार पूरे देश में नया कीर्तिमान हर दिन हासिल कर रहा है। जिसकी चर्चा पूरे विश्व कर रहा है। भवनाथपुर की जनता इन सभी बातों को बहुत अच्छे से समझती है और समय पर इसका सुद सहित भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालने का काम करेगी। उक्त बैठक में ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, मंडल के पदाधिकारी सतनारायण पांडे सुदेश्वर विश्वकर्मा,विवेकानंद पांडे, नारद प्रजापति,रामसकल दुबे, अरुण कुमार तिवारी, मनोहर प्रजापति, सुरेंद्र राम, धर्मदेव यादव, बालक पासवान, अनुज कुमार चौधरी, देव कुमार पासवान, दीपक कुमार चौधरी,सतेंदर उरांव,जय कुमार यादव, ननकू पासवान, उपेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री लाल मोहन यादव ने किया।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress