0 0
3माह से राशन नहीं मिलने से नाराज कार्ड धारियों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में किया जमकर हंगामा। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 31 Second

मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार

मंझिआंव (गढ़वा): 3 माह से राशन नहीं मिलने से नाराज कार्ड धारियों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में किया जमकर हंगामा, एमओ को दिया आवेदन,डीसी ने एमओ को अविलंब कार्रवाई का दिया निर्देश

मझिआंव:नगर पंचायत क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार अरुण दुबे के द्वारा कार्ड धारियों से अंगूठा लगवाने के बावजूद भी 3 माह का राशन नहीं देने के कारण दर्जनों की संख्या में आक्रोशित कार्ड धारियों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया.इसके पश्चात अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता को हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर 3 माह का राशन दिलवाने के साथ ही दुकानदार अरुण दुबे के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि दुकानदार अरुण दुबे के द्वारा नवंबर एवं दिसंबर 2022 एवं जनवरी 2023 यानी 3 माह का राशन बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद भी नहीं दिया गया। इनके द्वारा हर बार बोला जाता है कि आप सबको अगले माह में राशन देंगे।साथ ही लोगों ने कहा कि सरकार के द्वारा दी जाने वाली राशन ही हम सभी का जीविकोपार्जन का सहारा है। साथ ही लोगों ने ₹2 प्रति किलो राशन देने की शिकायत की। साथ ही कहा कि पॉश मशीन से निकलने वाली रसीद भी नहीं दिया जाता इधर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में कार्डधारियों के द्वारा हंगामा करने के दौरान ही जिला उपायुक्त रमेश घोलप पहुंचकर सभी कार्डधारियों की समस्या से अवगत हुए। साथ ही उन्होंने अंचलाधिकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता को जन वितरण प्रणाली के दुकानदार अरुण दुबे के ऊपर अभिलंब कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इधर इस संबंध में पूछने पर उपायुक्त रमेश घोलप ले बताया कि उपरोक्त डीलर के ऊपर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।आवेदन देने वालों में नीरज कुमार,चिंता देवी,रामजी ठाकुर, सीता देवी,रीना देवी, सीमा कुंवर,सरिता देवी,सुनीता देवी, लक्ष्मण रजवार,संतोष मेहता,पारस रजवार, राजेंद्र राम,शारदा देवी,सरस्वती देवी, बिसरा खातून,असीमा बीवी,कईली देवी,फूला देवी एवं बिप्ति देवी सहित लगभग 3 दर्जन कार्ड धारियों का नाम शामिल है।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress