सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 7 महिलाओं का किया गया बंध्याकरण
धुरकी से कैफ अंसारी की रिपोर्ट
धुरकी- समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को देर शाम 7 महिलाओं को बंध्याकरण किया गया वहीं एक पुरुष को एन एस भी किया गया. इस दौरान गढ़वा सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मैं स्वयंवर व्धयाकरण एवं एन एस भी कार्यक्रम अपने चिकित्सक सहयोगी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार,डॉ गौतम कुमार यादव, डॉ वीरेंद्र कुमार, के साथ महिलाओं का बंध्याकरण एवं एन एस भी किया है.उन्होने कहा कि लोगों में जागरूकता आ रही है कि पुरुष भी अपना बंध्याकरण करा रहे हैं. जो बिल्कुल सुरक्षित है. लोगों को आगे बढ़कर इस तरह के प्रक्रिया को अपना चाहिए इसके लिए हम लोग सहयोग करने को तैयार है. वही सीएस ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गहनता से निरीक्षण किया. मरीज वार्ड ओपीडी एवं दवा रजिस्टर पंजी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिये. उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को उपलब्ध दवा मिलनी चाहिए. एवं अस्पताल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही. वहीं स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित अस्पताल आने एवं मरीजों को देख रेख करने को कहा. इस दौरान आयुष चिकित्सक आलोक पांडे एकाउंट मृगेंद्र कुमार सिंह. अरुण कुमार ठाकुर. सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे
Read Time:2 Minute, 12 Second