चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा ): प्रखंड के सिसरी पंचायत एवं करिवाडीह पंचायत में बिजली विभाग के, उच्चा धिकारियों के निर्देश पर बिजली विभाग के कनीय अभियंता गुणवंत कुमार के नेतृत्व में बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापामारी कर 18 लोगों को अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। कनिया अभियन्ता ने खरौंधी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया। बिजली विभाग के कनीय गुणवंत कुमार ने आवेदन में उल्लेख किया है कि बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर विद्युत ऊर्जा चोरी के रोकथाम के लिए सघन छापामारी दल का गठन किया गया छापामारी दल में कनिया गुणवंत कुमार,अमल राय,लाइन मैन इंदल राम प्रवेश प्रजापति,इंदु भूषण विश्वकर्मा,के नेतृत्व में खरौंधी प्रखंड के सिसरी पंचायत एवं करिवाडीह पंचायत में जांच किया गया जिसमें 18 लोगों को अवैध बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया । जिसके विरुद्ध थाना में आवेदन देकर ऊर्जा चोरी अधिनिय के तहत करवाई करने का आग्रह किया गया।
वही जेई गुणवंत कुमार ने बताया कि 18लोगो के ऊपर 110000रुपये का अर्थदण्ड लगया गया है। वहीं आवेदन में पूर्व से बकाया बिल का भी जिक्र किया गया है जो 4 लोगों का ₹35128 है, नन्हकू सिंह पिता ईश्वर दयाल सिंह का ₹7200 एवं बकाया बिल ₹2855 , लाल साहेब साव ₹6000, राजेश कुमार रंजन ₹7200, सुखराम राम ₹7200, रामपुकार महतो₹5000 एवं बकाया बिल ₹11089, कामेश्वर मेहता ₹4000 एवं बकाया बिल ₹9393, सुदर्शन प्रजापति ₹5000 एवं बकाया बिल ₹11791, इंद्रमणि मेहता ₹7200, जगरनाथ ऊरॉव ₹7200, अमरावती देवी ₹6000, हीरालाल ऊँराव ₹6000 योगेंद्र उरांव ₹6000 सुरेश उरांव ₹6000 चंदेश्वर ऊँराव ₹6000 ,संतोष उरांव ₹6000, रामनाथ ऊरॉव ₹6000 गिरधारी ऊरॉव ₹6000 पिंटू उराव ₹6000, के ऊपर विभाग के द्वारा आर्थिक दंड लगाया गया है
कनीय अभियंता गुणवत कुमार ने बताया कि सभी लोगो के पास से बिजली के तार को जब्त किया गया है। उपरोक्त दोषियों के उर विद्युत ऊर्जा चोरी की प्राथमिकता दर्ज करते हुऐ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135/138 धारा के अनुसार प्राथमिकी के लिए खरौंधी थाना भेजा गया है। प्रभारी थाना अभय कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है आवेदन के आलोक में करवाई की जाएगी।
*वही कनीय अभियंता ने लोगों से अपील किया है कि अपने घरों में मीटर से ही विद्युत ऊर्जा का उपयोग करें तभी सरकार के द्वारा दिए जा रहे हैं 100 यूनिट फ़्री का लाभ मिल पाएगा*
Read Time:3 Minute, 39 Second