अमृत बजट काल पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा
श्री बंशीधर नगर: भारतीय जनता युवा मोर्चा बंशीधर नगर एवं ग्रामीण मंडल के मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह विक्रांत सिंह एवं आशुतोष पाण्डेय के द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय जंगीपुर में बैठक आयोजित किया गया । बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को 12 बजे दिन में स्थानीय ठाकुर दयाल देव मानिक राज इंटर कॉलेज अधौरा में मोदी सरकार के अमृत बजट काल पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उक्त बातें ग्रामीण एवं शहरी मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं आशुतोष पाण्डेय ने कही l
मौके पर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पासवान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, मंडल महामंत्री राहुल देव पाल ,मंडल महामंत्री धर्मदेव यादव, मंडल मंत्री मनोज बारी, सुरेंद्र राम, संदीप चंद्रवंशी, उमेश पासवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Read Time:1 Minute, 33 Second