खाद्य लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन को लेकर जिला खाद्य पदाधिकारी के नेतृत्व में शिविर का किया गया आयोजन।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना- अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार रमना प्रखंड कार्यालय के अनुमंडल सभागार में पूर्व निर्धारित समय अनुसार फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन को लेकर मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। इससे पूर्व लोगों को फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जानकारी को लेकर प्रचार-प्रसार भी कराया गया था। जिसमें बताया गया था की वैसे सभी खाद्य कारोबार कर्ता जैसे किराना दुकान संचालन, होटल, रेस्टोरेंट, ठेला समेत अन्य दूकानदार जो अब तक अपना खाद्य लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन नहीं करवाएं है वैसे लोग रजिस्ट्रेशन करा लें। खाद्य लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन को लेकर जिला खाद्य पदाधिकारी अंजना रानी मिंज के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रमना प्रखंड के 126 खाद्य कारोबार कर्ताओं ने खाद्य लाइसेंस और फूड रजिस्ट्रेशन को लेकर अपनी-अपनी कागजात जमा किया।मौके पर 30 दुकानदारों को प्रमुख करुणा सोनी,बीडीओ ललीत प्रसाद सिंह और अंजना रानी मिंज ने लाइसेंस प्रदान किया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating