प्रांतीय यादव महासभा ने आगामी आने वाली शताब्दी समारोह को लेकर रमना में की बैठक।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट – प्रांतीय यादव महासभा के रमना प्रखण्ड कमेटी की बैठक मवि सिलीदाग-एक के समीप आयोजित की गयी । बैठक के दौरान आगामी 26 फरवरी को गढ़वा के आशीर्वाद रेसिडेंसी के मैदान में आयोजित अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के शताब्दी समारोह को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा प्रसाद यादव ने कहा कि शताब्दी समारोह में प्रखण्ड के सभी पंचायतों से यदुवंशी भाइयो की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए अहिर रेजीमेंट के गठन और जातिगत जनगणना की मांग को बुलंद किया जाय। प्रदेश महासचिव अजय प्रसाद यादव ने कहा कि यह शताब्दी समारोह यादव भाइयों के लिए अति महत्वपूर्ण है,इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।।कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि यह समारोह अपनी सामाजिक और सांगठनिक एकता को प्रदर्शित करने का अच्छा अवसर है, इसका लाभ हम सबों को लेना चाहिए।बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष प्रताप यादव ने की। जबकि मौके पर सोनू यादव, अरविंद प्रसाद यादव, रुपेश यादव ,सुनील यादव,संतोष प्रसाद यादव,जगदीश यादव, प्रदीप यादव ,केदार यादव, सुरेश यादव,कन्हाई यादव, संजय यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating