महाशिवरात्रि के दिन वृंदावन से आये कलाकारों की ओर से निकाला गया भव्य शोभायात्रा।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-
महाशिवरात्रि को लेकर शनिवार को प्रखण्ड मुख्यालय सहित आस-पास के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।मुख्य रुप से नीचे बाजार स्थित शिवबाला मंदिर,श्री सीताराम मानस मंदिर,बाजार स्थित दुर्गा मंदिर,सुखदा नदी स्थित शिव मंदिर, चुंदी पहाड़ी शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में पूजा अर्चना कर मनवांक्षित फल की कामना की।.वही सुखड़ा नदी स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया था।जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने मंदिर पहुंचकर पूजा -अर्चना कर मेले का आनंद उठाया। इस अवसर पर मंदिर को फुल व डेकोरेशन से आकर्षक तरीके से सजाया गया था। मेला प्रांगण में एएसआई डीडी रवि के नेतृत्व में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद थी।वही मेला के सफल आयोजन में उमा शंकर यादव,अजय यादव,अरविंद यादव,अयोध्या यादव,आशीष यादव,शिव ठाकुर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।वही नीचे बाजार स्थित शिवाला मंदिर पूजा समिति के तत्वावधान में पूजा -पाठ एवं हवन के बाद वृंदावन से आये कलाकारों की ओर से भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गयी।शोभा यात्रा में शिव पार्वती के भेष धरे कलाकारों ने भक्ति गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया । शोभा यात्रा नीचे बाजार से सब्जी बाजार मुख्य सड़क होते पुनः नीचे बाजार सिवाला मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गयी।कार्यक्रम के सफल में बिट्टू कुमार,संतोष प्रसाद,संजय गुप्ता,मुन्ना प्रसाद,कृष्णा प्रसाद,सुमित कुमार,राहुल कुमार,रविंद्र प्रसाद, पंकज कुमार,सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इधर भागोडीह पंचायत अंतर्गत पहाड़ी शिव मंदिर चुन्दी के प्रांगण में भी महाशिवरात्रि के दिन विशेष पूजा -अर्चना की गयी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating