0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second


बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

बिशुनपुरा प्रखंड के कोचेया गांव स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर पूजा अर्चना प्रारंभ की गई। शिव भक्तों ने व्रत रख भगवान शिव का पूजा -अर्चना कि ।वही मंदिर परिसर में पूरे दिन ओम नमः शिवाय व हर हर महादेव का जयघोष करते हुए बाहरी से आए आचार्य ने भगवान भोलेनाथ पर दुग्धाभिषेक कर विश्वशांति व कल्याण की मन्नतें मांगी। पूजा- अर्चना के बाद श्रद्धालु भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस वर्ष भव्य मेला का भी आयोजन किया गया तथा आज रात्रि 9 बजे से बाहरी कलाकारों के द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अरविंद प्रताप देव ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के चारों तरफ लाइट,बत्ती,झालर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाये गये है। वही मंदिर के पूजारी प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया की हमलोग इस वर्ष से मंदिर परिसर में मेला का शुरुवात किये है जो अपेक्षाकृत कुछ कम भीड़ देखने को मिला चुकी इस बार पहला मेला था लेकिन इस वर्ष की भांति प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा।जहां नर्मदेश्वर महादेव के पूजा पाठ के साथ -साथ महाशिवरात्री के दिन मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अरविंद प्रताप देव, सचिव रविन्द्र प्रताप देव, उप सचिव रामसेवक मेहता, कोषाध्यक्ष राजदेव प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, संजोजक आलोक प्रताप देव,मंदिर का पूजारी प्रवीण कुमार पांडेय एवम सक्रिय सदस्य राजेन्द्र साह, उमेश गुप्ता, किशोर विश्वकर्मा ,चिंटू देव, मनोज बच्चा, शिक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *