0 0
मंत्री ने बाबा खोन्हर नाथ सहित विभिन्न शिवालयां में किया दर्शन - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 15 Second

मंत्री ने बाबा खोन्हर नाथ सहित विभिन्न शिवालयां में किया दर्शन


गढ़वा। महाशिवरात्रि के मौके पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा के गिजना स्थित बाबा खोन्हर नाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर गढ़वा के खुशहाली एवं विकास की कामना किया। उन्होंने मेला को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा के आशीर्वाद प्राप्त होने के पश्चात हमने सबसे पहले अपने निजी कोष से बाबा खोण्हरनाथ का भव्य तोरण द्वार बनाया, पर्यटन विभाग में बात करके इसे पर्यटन स्थल के रूप में घोषित करवाते हुए बाबा अस्थल का सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए हरसंभव योजनाओं को पारित कराकर चहुमुखी विकास के लिए प्रयासरत हूं। बाबा के आशीर्वाद से आज प्रांगण में करोड़ों की लागत से विवाह मंडप, शौचालय, बहुउद्देशीय भवन, चारदीवारी, लाइट, सड़क और हर जरूरत सुविधाओं को व्यवस्थित किया जा रहा है। मंत्री ने नगवा शिव मंदिर में भंडारा का उद्घाटन, मेराल के हासनदाग स्थित मोरेया बाबा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा सहयोग प्रदान किया, पहाड़ी शिव मंदिर मेराल पूर्वी में पहुंचकर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया एवं मेला आयोजन समिति का मनोबल बढ़ाया।

मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि शिव और शक्ति की मिलन की रात है महाशिवरात्रि। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि तो हर महीने में आती है, लेकिन महाशिवरात्रि साल में एक बार आती है। आध्यात्मिक रूप से इसे प्रकृति और पुरूष के मिलन की रात के रूप में बताया जाता है। शिव भक्त इस दिन व्रत रखकर अपनी आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंत्री ने कहा कि शिव पुराण की कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही शिवजी पहली बार सृष्टि में प्रकट हुए थे। इस दिन विभिन्न स्थानों पर भगवान शिवजी की बारात भी निकाली जाती है। मंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि के मौके पर गढ़वा में सभी ओर आस्था की सैलाब उमड़ रही है। उन्होंने बाबा खोन्हर नाथ से गढ़वा एवं गढ़वा वासियों की सुख, समृद्धि, शांति एवं विकास की कामना किया। साथ ही सभी लोगों से मिलजुल कर शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से महाशिवरात्रि मनाने की अपील किया। मौके पर झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सरकारी वकील परेश तिवारी, स्वास्थ प्रतिनिधि कंचन साहू, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष अनिता दत्त, धीरेंद्र चौबे, वीरेंद्र तिवारी, महिला मोर्चा संयोजक रेखा चौबे, आराधना सिंह, रेखा पाठक, चंदा देवी, प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, पूरन तिवारी, नवीन पाठक, आशुतोष पांडे, राजा सिंह, आर्यन सिंह, जफर खान, रंथा नायक, मन्नजय पाठक, विवेक सिंह, आयुष सिंह, फखरे आलम, सद्दाम अंसारी, सूरज चंद्रवंशी, मयंक द्विवेदी, तहजीब खान, दिलीप गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress